वेलेंटाइन डे: ताजमहल के लवर्स बेंच पर सबसे पहले बैठे अखिलेश भैया और डिम्पल भाभी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ही नहीं, देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी पत्नी व सांसद डिम्पल यादव व बच्चों के साथ बेपनाह मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। ताज का दीदार करने के बाद अखिलेश ने डायना बेंच की तर्ज पर बने 'लवर्स सीट' का उद्घाटन किया और डिम्पल के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई।

Akhilesh Yadav inauhurates lover's bench near Taj Mahal

उन्होंने डिम्पल को रेत से बनी कलाकृति 'काला ताजमहल' तोहफे में दिया। इसे प्रसिद्ध रेतशिल्पी सुदर्शन पटनायक ने बनाया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वेलेंटाइन थीम पर बन रही रेत की अन्य तीन कलाकृतियां भी देखीं। साथ ही लोगो 'मेरा आगरा' का अनावरण भी किया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि ताजनगरी आगरा को हर तरह से खूबसूरत बनाया जाएगा। अगले बजट सत्र में इसके लिए अलग से धन की व्यवस्था होगी।

उन्होंने प्रेमी जोड़ों से वेलेंटाइन डे को 'ताज डे' के रूप में मनाने की अपील भी की। गौरतलब है कि ताजमहल परिसर में सेंट्रल बेंच या डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाने के लिए काफी मशक्कत करनी होती है। इसलिए मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को ताजमहल के पास ही एक नई लवर्स सीट बनाने का आदेश दिया था। ताज परिसर में एक ऊंचा टीला बनाकर उस पर यह सीट लगाई गई है। अखिलेश हालांकि इससे पहले भी ताज का दीदार कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+