आगरा से लापता 106 बच्चों की गुत्थी सोशल मीडिया से सुलझेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस लापता बच्चों को तलाशने के लिए अब फेसबुक का सहारा लेगी। जी हां पिछले दस साल से लापता तकरीबन 106 बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेने का फैसला किया है। आगरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर लापता बच्चों की तलाश करने के लिए उनकी तस्वीरों को फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप पर साझा किया जाएगा, जिससे की उनकी पहचान कर तलाशा जा सके।

इन बच्चों के लिये क्यों नहीं होते आंदोलन?

Agra turns big threat to kid as 106 are still missing police to take help of Social media

लापता बच्चों के परिजन पुलिस से उनके बच्चों की तलाश करने की गुहार लगा रहे है। ऐसे में में जिस तरह से छह साल के दिव्य को 80 घंटो के भीतर पुलिस ने खोज निकाला था, उसके बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि उनके बच्चे भी उन्हें मिल सके। आगरा के एसपी सुशील घुले का कहना है कि बच्चों को तलाश करने के लिए एक रिपोर्ट बनायी जा रही है। जिसके आधार पर सभी लापता बच्चों की जानकारी सोशल मीडिाय पर दी जाएगी।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 से आगरा में कुल 106 बच्चे लापता हुए हैं। जिसमें से एत्माद्दौला से सर्वाधिक 25 बच्चे लापता हुए हैं। वहीं शाहगंज से 11, जगदीशपुरा से 10, ताजगंज से 9 बच्चे लापता हुए हैं। पिछले वर्ष कुल 26 बच्चे लापता हुए हैं, जबकि 2014 में 17, 2013 में 15 और 2012 में 13 बच्चे लापता हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+