लोअर में साइकिल से जा रहे इस शख्स के पीछे चला पुलिस अमला

Agra news, आगरा। आगरा के शमसाबाद में सुबह करीब 8 बजे एसएसपी आगरा अमित पाठक साइकिल से निरीक्षण के लिए निकले। जैसे ही शमसाबाद के करीब पहुंचे तो उन्हें ईंटों से भरा हुआ ओवर लोडिंग ट्रैक्टर मिला जिसे पकड़कर थाने पहुंचाया। थाना परिसर में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हलचल शुरू हो गई।

Agra SSP on bicycle

अपराधियों का एल्बम किया चेक

थाना परिसर में एसएसपी ने पहुंचकर ऑफिस के सभी रजिस्टर के विवरण के बारे में जानकारी की। इसके साथ-साथ अपराधियों की फोटो एल्बम भी चेक किया। थाने वाले चौराहे के पास के कुछ व्यापारी एसएसपी अमित पाठक के पास पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत करते हुए कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी चौराहे पर कूड़े के ढेर लगा देते हैं जिसके कारण आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Agra SSP on bicycle

अ​तिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

कुछ ही देर में थाने का निरीक्षण करते हुए एसएसपी अमित पाठक गांधी चौराहे की तरफ निकले। गांधी चौराहे से आगे निकलते ही आगरा मार्ग स्थित शकुंतला देवी हॉस्पिटल के सामने अतिक्रमण देख थानाध्यक्ष शमशाबाद को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+