Agra News: युवक ने निर्वस्त्र होकर आधी रात को महिला के मोबाइल पर की वीडियो कॉल, नतिनी ने उठाया फोन, फिर...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में 50 वर्षीय एक महिला को एक मनचले ने परेशान कर रखा है। महिला द्वारा मनचले के खिलाफ ताजगंज थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर ताजगंज थाने की पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

महिला का आरोप है कि मनचला आधी रात में निर्वस्त्र होने के बाद उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल करता है। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन आधी रात में मनचले ने वीडियो कॉल किया तो उसकी नतिनी ने फोन उठा लिया। युवक द्वारा उसके मोबाइल पर लगातार न्यूड वीडियो कॉल किया जा रहे हैं।

agra-news-young-man-stripped-naked-and-made-video-call-to-woman

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह शादी विवाह में पूड़ी बेलने का कार्य करती है। उसने बताया कि पिछले माह 26 नवंबर की रात में एक व्यक्ति द्वारा महिला के मोबाइल पर वीडियो कॉल किया गया। महिला की मोबाइल उसकी नतिनी के हाथ में थी और उसने वीडियो कॉल उठा लिया।

सामने वाला शख्स बिना कपड़े में था जिसे देखकर नतिनी ने फोन काट दिया और अपनी मां को पूरी बात बताई। उसके बाद महिला ने उसे नंबर को ब्लॉक कर दिया। महिला द्वारा बताया गया कि बाद में वह नंबर को अनब्लॉक कर के आरोपी के डीपी पर उसका फोटो देखना चाहती थी इस दौरान आधी रात में पुनः उसने फोन कर दिया।

दूसरे दिन भी वीडियो कॉल पर वह युवक निर्वस्त्र था। उसे देखने के बाद महिला ने फोन काट दिया। लगातार वीडियो कॉल किए जाने से महिला का परिवार दहशत में है। महिला का कहना है कि व्हाट्सएप पर लगी हुई डीपी नगला पाटन के रहने वाले लुक्का की है।

महिला द्वारा लुक्का के खिलाफ शिकायत की गई है। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर ताजगंज द्वारा मीडिया को बताया गया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+