Agra: पति से जिद करके लिया स्मार्ट फोन, फिर सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ फुर्र हुई दो बच्चों की मां

Agra News: आगरा में एक महिला सोशल मीडिया फ्रेंड के चक्कर में अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर चल गई। रुपये और जेवरात भी ले गई।

Agra News

Agra News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला ने अपने पति से जिद करके स्मार्टफोन खरीदा। इसके बाद दो बच्चों की मां सोशल मीडिया पर बने एक फ्रेंड के साथ फरार हो गई। पत्नी के अचानक गायब होने की शिकायत पति ने एत्माद्दौला पुलिस से की। शिकायत मिलने के चार महीने बाद पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। लेकिन अब महिला का पति उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं है।

यह मामला आगरा जिले एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। महिला की शादी को 15 साल हो गए है और उसके दो बच्चे भी हैं। खबर के मुताबिक, पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी स्मार्ट के फोन के लिए बार-बार जिद करती थी। पत्नी की जिद को देखते हुए उसने एक स्मार्ट फोन खरीद कर अपनी पत्नी को गिफ्ट किया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। जिसपर उसके दोस्त बन गए। एक दिन वो अपनी एक सहेली के पास गई थी।

सहेली ने उसे एक ऐप से जोड़ दिया और उस ऐप में युवकों के कई ग्रुप बने हुए थे। वह देर रात तक उनके साथ चैटिंग करती रहती थी। इससे परेशान होकर पीड़ित पति ने सोशल मीडिया पर बने दोस्तों से ज्यादा बात करने के लिए मना किया और उसे समझाया। लेकिन, वो नहीं मानी। वह युवकों से चैट करती थी। पति ने पुलिस को बताया कि जिससे परेशान होकर उसने एक दिन मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। इस पर वो एक और मोबाइल ले आई।

मगर, उसके बारे में उसे पता नहीं चलने दिया। पति ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर 2022 में वो अपने सोशल मीडिया फ्रेंड के कहने पर घर से चली गई। रुपये और जेवरात भी ले गई। उधर, महिला के घरवाले पति पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। तो वहीं, महिला के पति ने अपने पत्नी के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने महिला की तलाश की। पता चला कि महिला युवक के साथ रह रही है।

Recommended Video

    आगरा: चोर की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद, देखें वीडियो

    जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर आगरा ले आई। किसी और युवक के साथ रहने की वजह से पति ने उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। तो वहीं, महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति शक करता था। उससे मारपीट भी करता था। इस कारण वो चली गई थी। अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+