Agra: दोनों पत्नियों को एक साथ रखना चाहता था पति, ज्योति नहीं मानी तो कर दी हत्या

Agra News: उदय सिंह अपनी पहली शादी छुपाकर ज्योति से लव मैरिज की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही उदय का राज खुला गया। क्योंकि, उदय अपनी दोनों पत्नियों को खर्चा नहीं उठा पा रहा था।

Agra Jyoti Uday

Agra News: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा (agra) जिले से है। यहां पहली शादी छुपाकर सिक्योरिटी एजेंसी संचालक उदय सिंह ने ज्योति से लव मैरिज की थी। ज्योति से लव मैरिज करने के बाद उदय शेखर एन्क्लेव में रहने लगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसका राज खुल गया। क्योंकि वह दोनों पत्नियों का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। उदय चाहता था कि उसकी दोनों पत्नियां एक ही घर में एक साथ रहें।

उदय की दूसरी पत्नी ज्योति इसके लिए तैयार नहीं हुई। वह उदय की दूसरी पत्नी से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर झगड़े बढ़ने लगे और 20 दिसंबर को उदय ने ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी। ज्योति की हत्या को अंजाम देने के बाद उदय खुद थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला की छानबीन की तो इन सब बातों का खुलासा हुआ। पुलिस आरोपित उदय को आज (22 दिसंबर) को जेल भेज दिया।

यह मामला आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शेखर एन्क्लेव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति के पिता बाबूराम पुलिस विभाग में थे। बाबूराम की मौत के बाद मृतक आश्रित में ज्योति की मां सोना को पुलिस विभाग में फालोअर की नौकरी मिल गई थी। तो वहीं, ज्योति का अपने पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वो उदय सिंह की सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने लगी। इसी दौरान ज्योति की दोस्ती उदय से हुई थी।

यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने तीन वर्ष पहले कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान उदय ने पहले से शादीशुदा होने की बात भी ज्योति से छिपाई थी। इस बीच ज्योति को उदय के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। उदय दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता था, क्योकि वह दोनों का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। लेकिन, ज्योति उदय की दूसरी पत्नी के साथ गांव में रहने के लिए तैयार नहीं हुई।

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, ज्योति का पति उदय दोनों पत्नियों का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। वह दोनों पत्नी को गांव में एक साथ रखना चाहता था। जिसके लिए उसकी दूसरी पत्नी ज्योति तैयारी नहीं हुई। वो चाहती थी कि वह पहली पत्नी और बच्चों से कोई संबंध न रखे। मंगलवार को इसे लेकर विवाद बढ़ता चला गया। पति ने क्रुद्ध होकर ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+