Agra Samachar: दिव्यांग से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला पेन, निकालने के लिए करना पड़ा ऑपरेशन
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक दिव्यांग के साथ दरिंदगी की गई। इतना ही नहीं दिव्यांग के परिजनों का आरोप है की दरिंदगी करने वालों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया।
दिव्यांग के पेट में दर्द होने के बाद परिजन जब अल्ट्रासाउंड करने पहुंचे तो सच्चाई सामने आई। इस मामले में दिव्यांग के परिजन द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

यह पूरा मामला आगरा जनपद के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दिव्यांग के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि बीते 5 फरवरी को उनका बेटा घबराते हुए घर पर पहुंचा।
घर पर पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा उससे पूछताछ किया गया तो उसने कोई बात नहीं बताई। बाद में उसके पेट में दर्द होने लगा। दर्द होने के बाद परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज करने के बाद भी उसका पेट दर्द सही नहीं हुआ।
उसके बाद परिवार वाले दूसरे अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर के कहने पर उन्होंने अपने दिव्यांग बेटे का अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि उसके पेट में कोई सामग्री है जिसके चलते उसका पेट दर्द कर रहा है।
ऐसे में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके दिव्यांग के पेट से पेन निकला तो परिजन हैरान रह गए। इस मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि वादी द्वारा जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है वह भी उनके परिवार के ही हैं। दोनों बच्चों के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। फिलहाल वादी पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications