Agra News: चंबल नदी में तैर रहे कुत्ते को खा गया मगरमच्छ, लोगों ने पत्थर फेंके लेकिन नहीं हटा, देखें Video
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। आगरा में चंबल नदी में तैर रहे एक कुत्ते को मगरमच्छ खींचकर नदी के पानी के अंदर लेकर चला गया।
इस दौरान लोग उसे पत्थर मारते रहे लेकिन मगरमच्छ नहीं माना। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगरमच्छ द्वारा शिकार करते समय का वीडियो देख लोग हैरान हैं।

देखते ही देखते खींच ले गया मगरमच्छ: यह पूरा मामला आगरा जनपद के पिनाहट विकास खंड के क्योरी घाट का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग नांव पर मौजूद हैं।
एक नाव चंबल नदी के दूसरे छोर से आ रही है जबकी एक नाव कुछ लोगों को लेकर जाने की तैयारी में है। इसी दौरान पानी में तैर रहे एक कुत्ते पर लोगों का ध्यान जाता है। कुत्ते से करीब पचास मीटर दूरी पर एक मगरमच्छ तैरता हुए दिखाई देता है।
मगरमच्छ को देखकर दोनों नावों पर सवार लोग शोर मचाने लगे। लेकिन मगरमच्छी काफी तेज रफ्तार से कुत्ते की तरफ बढ़ता है। इसे देखकर नाव के पास मौजूद लोग मगरमच्छ के उपर ईंट और पत्थर फेंकते हैं।
देखें Video-
लोगों द्वारा शोर मचाने और ईंट पत्थर फेंकने के बाद भी मगरमच्छ पीछे नहीं हटता है और देखते ही देखते वह कुत्ते के समीप पहुंच जाता है। उसके बाद वह कुत्ते को अपने जबड़े में पकड़कर पानी में समा जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चंबल नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ दिखाई देते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि नदी में दिखाई देने वाले मगरमच्छ बस्ती की तरफ भी चले आते हैं। फिलहाल, मगरमच्छ का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications