उंगलियों पर गिना जा सकते है सहिष्णु मुसलमान, उपराष्ट्रपति-राज्यपाल बन पहन लेते हैं मुखौटा: एसपी बघेल

केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि सहिष्णु मुसलमानों को उंगलियों पर गिना जा सकता है। सार्वजिनक जीवन में बने रहने और उपराष्ट्रपति-राज्यपाल या कुलपति जैसे पद हासिल करने के लिए एक मुखौटा के रूप में इस्तेमाल करते है।

SP Singh Baghel

SP Singh Baghel: केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने एक नए बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि देश में गिने चुने मुसलमान ही सहिष्णु हैं। जो सहिष्णु दिखते भी हैं, वो सार्वजिनक जीवन में बने रहने और उपराष्ट्रपति-राज्यपाल या कुलपति जैसे पद हासिल करने के लिए एक मुखौटा के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि समुदाय के ऐसे तथाकथित बुद्धिजीवियों का असली चेहरा तब उजागर होता है, जब उनका कार्यकाल पूरा हो जाता है या वे सेवानिवृत्त हो जाते हैं। यह बयान बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने सोमवार 8 मई, 2023 को आगरा के देव ऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए दिया।

दरअसल, स्वयं सेवक संघ (RSS) के मीडिया विंग इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र ने यह कार्यक्रम पत्रकारों को पुरस्कार देने के लिए आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए बघेल ने कहा,

Recommended Video

    आगरा: द केरला स्टोरी पर दर्शकों का रिएक्शन, फिल्म को लेकर लोगों ने दी प्रतिक्रियाये

    सहिष्णु मुसलमानों को उंगलियों पर गिना जा सकता है। मुझे लगता है कि उनकी संख्या हजारों में भी नहीं है और वह भी सार्वजनिक जीवन में नकाब पहनकर जीने की उनकी रणनीति है जो उन्हें उपराष्ट्रपति, राज्यपाल या कुलपति के पद तक ले जाता है।

    उन्होंने आगे कहा, लेकिन जब वे रिटायर होते हैं, तो वे असली बयान देते हैं। जब वे कुर्सी छोड़ते हैं तो वे ऐसा बयान देते हैं जो उनकी वास्तविकता को उजागर करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री बघेल की यह टिप्पणी केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर के कार्यक्रम में दिए गए भाषण के बाद आई है।

    दरअसल, माहुरकर ने कहा था कि भारत को इस्लामी कट्टरवाद से लड़ना चाहिए, लेकिन सहिष्णु मुसलमानों को साथ लेकर चलना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+