आगरा में महिला टीचर की दबंगई कैमरे में कैद, गार्ड को दी गालियां, डंडे से पीटा और...

आगरा, 15 अगस्त: लखनऊ की थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी के बाद हाल ही में नोएडा से महिला का वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक शख्स पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ताजनगरी आगरा का है। यहां एक महिला टीचर ने गार्ड से न सिर्फ गालीगलौज की, बल्कि उसे डंडे से पीटा भी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सोशल मीडिया पर भी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले में पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, महिला ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है।

क्या है पूरा मामला ?

क्या है पूरा मामला ?

पूरा मामला न्यू आगरा थाना के पीछे स्थित एलआईसी ऑफिसर्स कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम को कुत्ते भगाने पर एक महिला का गार्ड से विवाद हो गया। इस दौरान महिला इतना भड़क गई कि उसने गार्ड से गालीगलौज की। यही नहीं, उसे डंडे से पीटा। रविवार को घटना का वीडियो वायरल हो गया।

भूतपूर्व सैनिक है गार्ड, आवारा कुत्तों को लेकर हुई विवाद

भूतपूर्व सैनिक है गार्ड, आवारा कुत्तों को लेकर हुई विवाद

सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन ने बताया कि सदर के रहने वाले अखिलेश सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं। वह एलआईसी ऑफिसर्स कालोनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। गार्ड ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में बाहरी गली के कुत्ते घुस आते हैं और वह गंदगी करते हैं। कॉलोनी के लोगों को काट भी लेते हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ कुत्तों को भगा दिया था। शनिवार शाम को एक महिला युवती के साथ आई। महिला कुत्ते भगाने को लेकर गार्ड को गालियां देने लगी और उसे डंडे से पीटा।

गार्ड देता रहा सफाई, महिला टीचर ने बरसाए डंडे

गार्ड देता रहा सफाई, महिला टीचर ने बरसाए डंडे

वीडियो के मुताबिक, महिला टीचर गार्ड पर आरोप लगा रही थी कि वह कुत्तों को मारता है। वहीं, गार्ड कहता रहा कि कालोनी में गंदगी न करें, इसलिए वह कुत्तों को यहां से भगा देता है, मारता नहीं है। परिसर की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। इसी बात को लेकर महिला टीचर आपा खो बैठती और गार्ड पर डंडे बरसा देती है। जवाब में गार्ड भी महिला को गालियां देता है। बताया जा रहा है कि घटना के जो महिला, टीचर के साथ थी वह भाजपा नेत्री थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+