लड़की ने प्रेमी संग बनाया वीडियो, बोली- अब जो भी होगा घरवाले होंगे जिम्मेदार

आगरा। बरेली की साक्षी मिश्रा की तर्ज पर प्रेमी-प्रेमिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वीडियो में युवक-युवती का कहना है कि छह महीने पहले वह दोनों कोर्ट में शादी कर चुके हैं। अब परिवार के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक-युवती अपनी जान माल के खतरे का शक जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

परिवार से मिल रही हत्या की धमकी

परिवार से मिल रही हत्या की धमकी

युवती ने कहा, ''मैं शिवानी शर्मा और वरुण एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। हम दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। हम लोगों ने बालिग होकर शादी कर ली है। हम दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिवार के लोग पीछे पड़े हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे है।''

छह महीने पहले की कोर्ट मैरिज

छह महीने पहले की कोर्ट मैरिज

प्रेमी-प्रेमी ने छह महीने पहले कोर्ट में शादी कर ली है। दोनों ने वीडियो में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया है। युवक-युवती का कहना है कि अगर दोनों को कुछ होता है परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे। वीडियो पर एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने कहा कि थाने पर युवक युवती के परिजनों को बुलाया जाएगा और पूरे मामले की जानकारी की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बरेली की साक्षी मिश्रा ने किया था प्रेम विवाह

बरेली की साक्षी मिश्रा ने किया था प्रेम विवाह

बता दें, बरेली की रहने वाली साक्षी मिश्रा ने भी अपने प्रेमी अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद अपने पिता भाजपा विधायक राजेश मिश्रा और भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। दोनों ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। फिलहाल, दोनों एक साथ रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+