दुनिया की हर ताकत से लड़ सकती है मां, फीमेल डॉग का वायरल वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
एक मां अपने बच्चों के लिए कितना कुछ कर सकती है, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। कई बार इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी ऐसी चीजें देखने और जानने को मिलती हैं, जो हैरान कर देने वाली होती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सामने आया है। आगरा में एक फीमेल डॉग ने अपने बच्चों के लिए सांप को डसकर मार डाला।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि फीमेल डॉग सांप को मुंह में लेकर भागती है। इसके बाद वह सांप को काट कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर देती है।

बताया जा रहा है कि सांप ने अपने बच्चों को डंस लिया था। बच्चों को काटने के बाद भी सांप वहीं पर था। इसी बीच फीमेल डॉग वहां पहुंच गई और सांप को देखकर भड़क गई। इसके बाद वह सांप को मुंह में लेकर भागने लगी। मादा कुत्ते के मुंह में सांप को देखकर लोग हैरान रह गए।
यह पूरा मामला आगरा जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरैठा इलाके का बताया जा रहा है। घटना बीते 21 सितंबर की है। बताया जा रहा है कि गांव में काफी समय से एक फीमेल डॉग रहती है। 21 सितंबर को फीमेल डॉग के बच्चे गली में बैठे हुए थे इसी दौरान सांप वहां पहुंच गया।
बच्चे अकेले थे जबकि उनकी मां गली में ही दूसरी तरफ घूमने टहलने गई हुई थी। इसी दौरान एक सांप वहां पहुंच गया और उसके बच्चों को डंस लिया। वापस लौट के बाद फीमेल डॉग ने जब बच्चों के पास सांप को देखा तो वह भड़क गई। उसने सांप को मुंह में पकड़ लिया और लेकर दौड़ने लगी।
फीमेल डॉग के मुंह में सांप को देखकर लोग हैरान रह गए। उसके बाद थोड़ी ही देर में उसने उसे मुंह से काट कर टुकड़े टुकड़े कर दिया। यह पूरी घटना संदीप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब वही सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications