'पति के दोस्त से परेशान हूं, मुझे अपनी बीवी बताकर उठा ले जाने की देता है धमकी'

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक शख्स ने पति-पत्नी की नींद उड़ा दी है। दरअसल, शख्स अपने आप को महिला का पति बताता है। शादी के कागजात भी उसके पास हैं। अब वह दोनों को धमकी दे रहा है कि घर आएगा और उठाकर ले जाएगा। जिसके बाद महिला के पति ने आरोपी शख्स के खिलाफ थाने में तहरीर दी है और आरोपी को पकड़ने की मांग की।

A man claimes friend wife to his wife

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक, आरोपी शख्स महिला के पति का दोस्त है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। उनके दो बेटियां हैं। इनमें एक 14 साल की है। एक व्यक्ति का घर आना-जाना था। उनके बीच लेन-देन चलता था। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए।

हाल ही में 15 दिन पहले महिला मायके गई थी। वह अब लौटकर आई है। तभी उक्त व्यक्ति घर आ गया। कह रहा है कि वह उसकी पत्नी है। इसके कागजात होने का दावा किया। विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी दी है। इससे पीड़िता दहशत में है। उसे घर से निकलने में भी डर लग रहा है। सोमवार को अपने पति के साथ थाना जगदीशपुरा पहुंची। पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+