आगरा: नेशनल हाईवे-11 पर तेज रफ्तार कार ने 3 को रौंदा, किसान समेत बच्ची की मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे-11 पर रसूलपुर के समीप भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार 3 लोगों को रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की टक्कर से एक किसान एवं बालिका की मौत हो गई। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, कार चालक हाईवे पर बहुत स्पीड से कार दौड़ा रहा था। यह घटना थाना फतेहपुर सीकरी के क्षेत्र में हुई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, महिला बुरी तरह तड़प रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन आ पहुंची।
पुलिस ने उक्त कार को कब्जे में ले लिया। उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। लाशों का पंचनामा भरकर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आप फोटोज में देख सकते हैं कि, मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, उड़े परखच्चे, तीन की मौत
इस मर्तबा लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं थे। वहां क्रेन भी बुलवा ली गई थी। हादसे के बाद एकत्रित हुए सैकड़ों ग्रामीणों को पुलिस ने वापस चले जाने को कहा। उन्हीं में से किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।