'मम्मी-पापा ने मुझे पीटा है', 7 साल के बच्चे ने रात में 112 पर किया कॉल, फोर्स पहुंची तो बोला गलती हो गई
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। आगरा जनपद में एक सात साल के बच्चे ने आधी रात में 112 डायल कर पुलिस को फोन कर दिया। फोन करने के बाद जब पुलिस द्वारा बच्चों से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी मम्मी पापा ने उसे मारा पीटा है।
बच्चों द्वारा फोन करके शिकायत किए जाने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। आधी रात में पुलिस के पहुंचने के बाद बच्चे के माता-पिता तथा पड़ोस में रहने वाले लोग भी हैरान रह गए। उसके बाद पुलिस द्वारा बच्चों से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में बच्चों ने जो कहानी बताई उसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए।

अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के दयालबाग में स्थित राममोहन विहार कॉलोनी का है। कॉलोनी में एक परिवार रहता है। परिवार में 7 साल का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता द्वारा उसे खेलने के लिए मोबाइल नहीं दी जा रही थी।
इसके अलावा बच्चों के पिता ने मोबाइल को लॉक कर दिया था। बच्चा काफी देर तक मेहनत किया लेकिन वह मोबाइल का लॉक नहीं खोल पाया। इस दौरान लगातार बटन दबाने के चलते मोबाइल मैं पहले से ही सेट इमरजेंसी कॉल एक्टिव हो गई। इमरजेंसी कॉल एक्टिव होते ही पुलिस के पास फोन चला गया।
कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा जब बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसके मम्मी पापा ने उसे मारा पीटा है। बच्चों की बात को सुनकर लोकेशन के आधार पर रात में ही तत्काल पुलिस कॉलोनी में स्थित उसके घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रात में पुलिस पहुंचने के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
इस दौरान आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। घर पर पुलिस को देखकर बच्चा रोने लगा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे किसी ने नहीं मारा है। अकेले में भी पुलिस गर्मियों में बच्चे से पूछताछ की इस दौरान भी उसने बताया कि उसे किसी ने मारा पीटा नहीं था बल्कि मोबाइल लॉक था और उसे खोलने के लिए वह काफी परेशान हो गया था।
अचानक ही फोन पुलिस को चला गया और उसने पुलिस से झूठ बोल दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा उस मोबाइल ना देखने की सलाह दी गई। इसके अलावा उसके माता-पिता को भी बच्चे को मोबाइल न देने की सलाह देने के बाद पुलिसकर्मी लौट गए। वहीं बच्चे की इस हरकत के चलते पूरे इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications