आगरा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

12 साल के बच्चे ने जान दांव पर लगाकर बचाई 6 बच्चों की जिंदगी, लेकिन इस बात का रह गया मलाल

Google Oneindia News

Agra news, आगरा। यमुना में नहाते-नहाते कुछ बच्चे नदी के बीचों-बीच पहुंच गए। गहरे पानी की वजह से सभी डूबने लगे। शोर सुनकर नदी के उस पार खड़े 12 साल के टिंकू ने पानी में छलांग लगा दी। अपनी जान पर खेलते हुए टिंकू ने एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

यमुना नदी में नहाने गए थे बच्चे

यमुना नदी में नहाने गए थे बच्चे

थाना पिढौरा के गांव कांकर की मढैया से महज एक किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी बहती है। रोज की तरह करीब 6 बच्चे पूजाराम, गौरव, राजा बाबू, विनोद, सनोज, नबाब, गिरिजा सभी बुधवार सुबह अपनी अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से निकले थे। सभी की उम्र 10 साल के अंदर बताई जा रही है। सभी खेतों की ओर न जाकर यमुना नदी किनारे की ओर मुड़ गए और किनारे पर जब बकरियां चरने लगीं तो ये सभी बच्चे यमुना नदी में नहाने लगे।

जान पर खेल बचाई बच्चों की जान

जान पर खेल बचाई बच्चों की जान

इस दौरान नहाते-नहाते ये सभी नदी की गहराई से बेखौफ पानी में खेलते-खेलते नदी के बीचों बीच पहुंच गए। पानी गहरा होने के कारण बच्चे डूबने लगे तो अपने आप को बचाने के लिए चिल्लाने लगे। तभी नदी पर शोर शराबा सुनकर नदी के उस पार खड़े गांव निवासी टिंकू पुत्र रामसहाय उम्र करीब 12 वर्ष ने आकर एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्ची गिरिजा का नदी में कहीं पता नहीं चला।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और गिरिजा को नदी में ढूंढा गया, लेकिन उसकी कुछ पता नहीं चला। सूचना पर थानाध्यक्ष पिढौरा ऊदलसिह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेखपाल दीपक सक्सेना भी मौके पर पहुंच। बच्ची के न मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: आगरा: दबंगों ने दलित भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हालत गंभीरये भी पढ़ें: आगरा: दबंगों ने दलित भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हालत गंभीर

Comments
English summary
12 year old boy save six children life in agra
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X