आज का मंत्रः अगर है हकलाने की समस्या तो करें इस मंत्र का जाप

नई दिल्लीः कई लोगों को हकलाने की समस्या होती है, इस कारण से कई बार कुछ का मजाक बनाया जाता है। डॉक्टरों से इलाज भी कराया जाता है। इलाज के बाद हकलाना बंद होता है तो वहीं कई बार इस समस्या का कोई हल नहीं निकलता है। इस पर ज्योतिषियों का कहना है कि वाणी की संबंध बुध से होता है। इसके लिए अगर एक मंत्र का जाप किया जाए तो हकलाना बंद हो सकता है।

करें इस मंत्र का जाप

करें इस मंत्र का जाप

हकलाने की समस्या को दूर करने के लिए - ''नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्मम् देवीं सरस्वतीं व्यासम् ततो वाणीमुदीरयेत्'' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का लगातार जाप करने से हकलाने के समस्या ठीक हो सकती है।

उत्तर की ओर मुख करके करें जाप

उत्तर की ओर मुख करके करें जाप

इस मंत्र का जाप संध्याकाल में उत्तर की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक करें। रोजाना इसका जाप तीन बार करना शुभ माना जाता है। मगंलवार को इसका प्रारंभ करना शुभ माना जाता है।

घर की रक्षा का मंत्र

घर की रक्षा का मंत्र

घर की रक्षा का मंत्र- तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। इस मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

दुर्घटना से बचने का मंत्र

दुर्घटना से बचने का मंत्र

अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+