आज का मंत्रः कार्यों में सफलता पाने के लिए करें इस मंत्र का जाप

नई दिल्लीः जीवन में हर कोई कामयाब होना चाहता है और इसके लिए कार्यों की पूर्ति होना जरूरी है, लेकिन कई बार कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं, इसके लिए कई बार व्यक्ति पूरी मेहनत नहीं कर पाता है तो वहीं कई बार उसके जीवन में दूसरी कई परेशानियां आ जाती हैं। कार्यों की पूर्ति के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कार्यों की पूर्ति चाहते हैं तो अक मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से आपके कार्य सिद्ध होने शुरू हो सकते हैं।

भावना मंत्र का जाप करना होता है शुभ

भावना मंत्र का जाप करना होता है शुभ

कार्यों में सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- 'यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी'। इस मंत्र का भावना मंत्र के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसको कार्यों में सफलता मिलती है।

जाप करना है बेहद आसान

जाप करना है बेहद आसान

भावना मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का जाप सुबह के समय पूर्व की ओर मुख करके करें। मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा। हर रोज इस मंत्र का जाप तीन बार करें। तीन बार जाप करने से कार्य में सिद्धि मिलनी शुरू हो जाती है।

घर की रक्षा का मंत्र-

घर की रक्षा का मंत्र-

तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। इस मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

दुर्घटना से बचने का मंत्र

दुर्घटना से बचने का मंत्र

अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का

दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+