आज का मंत्रः डिप्रेशन से हैं परेशान है तो करें इस मंत्र का जाप

नई दिल्लीः आज के दौर में डिप्रेशन की समस्या भयानक रूप ले रही है। इस बिमारी की वजह से लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिप्रेशन की वजह से घर के दूसरे लोग भी परेशान होते हैं। डॉक्टरों के अलावा ज्योतिषी भी इस बीमारी के ठीक करने की बातें करते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं डिप्रेशन को ठीक करने का मंत्र। इस मंत्र को अंजनी मंत्र कहा जाता है।

करें इस मंत्र का जाप

करें इस मंत्र का जाप

ज्योतिषियों का कहना है कि 'ऊं ऐं ह्वीं क्लीं आजंनेयाय नमः' अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपका डिप्रेशन खत्म हो जाएगा। डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के लिए ये मंत्र काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इस मंत्र को जाप करने का तरीका भी आसान है।

तीन बार करें मंत्र का जाप

तीन बार करें मंत्र का जाप

ज्योतिषियों के मुताबिक अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे डिप्रेशन से राहत मिलेगी। डिप्रेशन से राहत के लिए आप सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करना है। लगातार सात दिनों तक तीन बार मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका डिप्रेशन ठीक हो सकता है।

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप

धन की बचत के लिए करें लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप

डिप्रेशन की समस्या के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

खुश होंगे अधिकारी

खुश होंगे अधिकारी

इसके अलावा अगर आप अपने अधिकारी को खुश करना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आपके अधिकारी खुश हो जाएंगे। ये हैं अधिकारी को खुश करने का मंत्र - ''एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्'' इस मंत्र के जाप से आपके अधिकारी आपसे खुश हो जाएंगे। इस मंत्र के जाप की शुरुआत रविवार के दिन से करनी चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा संध्या काल में ही करना चाहिए। उत्तर दिशा की मुंह करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+