मोदी को बर्थडे गिफ्ट: 17 सितंबर को पीएम पद के लिए होगा ऐलान!

नयी दिल्ली। 17 सितंबर को बीजेपी के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है।इस दिन को बीजेपी और खास बनाने की जुगत में है। संघ और वीएचपी की सहमति के बाद माना जा रहा है कि इसी दिन मोदी को बीजेपी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 17 सितंबर पर बीजेपी उनके नाम पर मुहर लगाकर उनके लिए इस दिन को और अहम बना सकती है।

मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए दो दिनों से दिल्ली में बीजेपी और आरएसएस की बैठक चल रही है। आज इस बैठक का दूसरा दिन है। इससे पहले बैठक नें शामिल संग के बड़े नेताओं ने मोदी के नाम पर अपनी सहमति दे दी है। बस अब बीजेपी की ओर से औपचारिक ऐलान होना भर है। ऐसे में माना जा रहा है कि मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी अपने पीएम उम्मीदवार के नाम की घोषमा कर सकती है।

Narendra Modi may be PM candidate by Sept 17.

मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर चल रही जोरदार चर्चा की पृष्ठभूमि में यह बैठक आयोजित की जा रही है। मोदी को भाजपा ने वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा ने बार-बार दोहराया है कि पार्टी की संसदीय बोर्ड में ही प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी का नाम तय किया जएगा।

खबर ये भी है कि सूत्रों ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी के रूप में पेश किए जाने को लेकर पार्टी के भीतर अलग-अलग राय है। जहां एक धड़ा उन्हें राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का चेहरा के रूप में पेश किए जाने की वकालत कर रहा है तो दूसरा धड़ा इन चुनावों तक फैसला टाले जाने पर जोर दे रहा है। ऐसे में ये बात अहम है कि क्या बीजेपी मोदी के नाम पर सहमति बना पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+