साधुओं.. महिलाओं से दूर रहोगे तो सुखी रहोगे: बाबा रामदेव
बैंगलोर। आज एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव सुर्खियों में है। बाबा रामदेव ने आसाराम बापू को ध्यान में रखकर नसीहत दी है कि देश के साधु-संत महिलाओं और कन्याओं से दूर रहे। बाबा ने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि साधु-संतो को महिलाओं से दूर रहना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि साधु को हमेशा अकेले और एकांत में रहना चाहिए लेकिन किसी भी महिला या लड़की से अकेले नहीं मिलना चाहिए, चाहे वह मां, बेटी, पोती या सास ही ना हो।
बाबा रामदेव ने हिदायत दी कि और जो साधु इस धार्मिंक ग्रंथ के नियमों को तोड़ता है वह अक्सर ही किसी मुसीबत में पड़ा है। बाबा रामदेव ने आसाराम बापू का बिना नाम लिये यह बाते कही और कहा कि देख लीजिये किसी ने अपनी पोती को एकांत में बुलाया और देखिये आज कहां पहुंच गये। अगर साधु-बाबा इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो कल भी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
वैसे बाबा रामदेव ने आज साधुओं और बाबाओं को जो हिदायत और सलाह दी है उसकी लोगों ने तारीफ की है लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाबा रामदेव ने इस तरह की सलाह या बात कही है।
इससे पहले भी कई बार बाबा रामदेव ने कई ऐसी बातें कही जो मीडिया की सुर्खियां तो बने ही लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र भी रहे।
आईये आपको बताते हैं बाबा रामदेव की ऐसी ही खास बातों को...

प्रियंका गांधी से साथ होता रेप...
दिल्ली पर बढ़ती रेप की वारदातों पर जब मुआवजे की घोषणा करके कांग्रेस सरकार अफसोस जता कर चुप हो गयी थी तो बाबा रामदेव ने कहा था कि अगर यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के साथ रेप हुआ होता तो क्या तब भी वो तब भी यूं खामोश रहती।

सत्ता के लिए बच्चों का इस्तेमाल
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जब प्रियंका गांधी अमेठी में अपने बच्चों के साथ मंच पर दिखी थीं तो भी बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस इस हद तक गिर गयी है उसने सत्ता हासिल करने के लिए बच्चों को वेदी पर चढा़ दिया है।

राहुल और सोनिया में हिंदुस्तानी डीएनए नहीं
बाबा ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। वह सरकार नहीं देश के लिए राष्ट्रीय आपदा है। विदेशी बहू ने देश को बर्बाद कर दिया है राहुल और सोनिया में हिंदुस्तानी डीएनए नहीं।

राहुल को लड़किया पसंद नहीं करती..
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को बाबा रामदेव बच्चा और अपरिपक्क बताते रहते हैं और कहते हैं कि बच्चों के हाथ में तलवार नहीं दी जाती है। इसलिए उन्होंने कहा कि राहुल को कोई लड़की पसंद नहीं करती।

कसाब का साबुन भी नहीं...
आतंकी कसाब को फांसी दिये जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस हर काम वोट के लिए करती है लेकिन मैं बता दूं कि कसाब का साबुन भी कांग्रेस के दागों को धो नहीं पायेगा।












Click it and Unblock the Notifications