भारत को अच्‍छा प्रधानमंत्री मिलना असंभव हैं: अन्‍ना हजारे

वाशिंगटन। अमेरिका की मेरीलैंड यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा है कि भारत में चुनावी व्‍यवस्‍था पर राजनीतिक पार्टियों को आधिपत्‍य बना हुआ है और ये राजनीतिक पार्टियां तो संविधान की मूल भावना के खिलाफ ही काम करती हैं। इसलिए जरूरी है कि देश के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव पूरे देश की जनता द्वारा किया जाना चाहिए लेकिन अगर यही हालात रहे तो भारत को अच्‍छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता है।

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से कौन भारत का बेहतर प्रधानमंत्री साबित होगा इस पर उन्‍होने कहा कि यह दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ही प्रतिनिधित्‍व करते हैं अत: मुझे लगता है कि इन दोनों में ही प्रधानमंत्री बनने की योग्‍यता नहीं है। अन्‍ना ने कहा है कि आज जरूरत है कि देश में प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति का सीधे तौर पर चुनाव किया जाये।

Anna Hazare

अन्‍ना के साथ ही मौजूद पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने कहा कि देश तबाही के मुहाने पर खड़ा हुआ है, इसलिए जरूरी है कि कार्रवाई की जाय। उन्‍होने अपील की है कि युवाओं को आगे आना चाहिए और अन्‍ना के हाथों को मजबूत करना चाहिए। अन्‍ना हजारे इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं, उन्‍हें पिछले दिनों इंडिया डे परेड में मुख्‍य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

इंडिया डे परेड हर साल अमेरिका में रहने वाले भारतीयों द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए भारत की कई प्रमुख हस्तियां जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+