हनीमून पर बने दोस्तों ने नौकरी का लालच देकर किया गैंगरेप
नयी दिल्ली। आज देश की राजधानी और आर्थिक राजधानी शर्मसार हो गई। दर्द से कराहती महिलाओं की तीख-पुकार ने दिल्ली और मुंबई को हिलाकर रख दिया। जहां मायानगरी मुंबई में 23 साल की एक पत्रकार के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है तो वहीं दिल्ली में भी एक नव विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आई है। पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में महिला के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात घटी है। नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ उसके दोस्तों ने ही गैंगरेप किया।
दरअसल महिला की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई थी। शादी के बाद वो अपने पति के साथ हनीमून मनाने मसूरी गई थी। जहां उसकी दोस्ती दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के रहने वाले मोहित, विकास और संजू से हुई। हनीमून से लौटने के बाद भी लड़की की उन तीनों से फोन पर बातचीत होती रहती। बातों-बातों में लड़की ने तीनों से अपने और अपने पति की नौकरी की बात कही। महिला ने अपनी और अपने पति की नौकरी लगवाने की बात मोहित, विकास और संजू से कही।

तीनों ने महिला और उसके पति को नौकरी का झांसा देकर द्वारका मोड़ बुलाया। जहां से वो तीनों उन्हें एक सैंट्रो कार में बिठाकर पास के एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर ले गए। तीनों ने लड़की के पति को इंटरव्यू के बहाने वहां से बाहर भेज दिया और उसे वहीं बैठने को कहा। जैसे ही उसका पति बाहर गया। तीनों ने बारी-बारी से नवविवाहित महिला के साथ अपनी हवस का शिकार बनाया।
कुछ देर बाद जब उसका पति लौटकर आया तो आरोपियों ने दोनों को नवादा इलाके में छोड़कर वहां से फरार हो गए। बाद में पति-पत्नी ने फौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर विकास और मोहित को गिरफ्त कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी संजू अब भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications