लाल बत्ती में सवार लूटेरे बंदूक की नोंक पर लूट ले गए प्याज

जहां पहले सोने-चांदी और रुपयों की लूट होती थी, वहीं अब लूटेरे प्याज लूटने लगे हैं। ये कोई मजाक नहीं है ब्लकि सच्चाई है। राजस्थान के जयपुर में लुटेरों ने प्याज से भरी एक ट्रक लूट ली। लाल बत्ती वाली गाड़ी में सवार होकर आए इन लूटेरों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 40 टन प्याज से लदा ट्रक लूट लिया, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर प्याज से लदा एक ट्रक मेरठ जा रहा था। शाहपुर के पास लाल बत्ती लगी एक गाड़ी ने ट्रक रुकवा कर उसके ड्राइवर और क्लीनर पर बंदूक तान दी और उन्हें ट्रक से उतार दिया। लूटेरों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया और प्याज से लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। लूट की खबर मिलते ही पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई और दो गंटों की मशक्कत के बाद लूट का ट्रक और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications