नरेंद्र मोदी मेढ़क हैं जो कुएं से अभी-अभी बाहर आए है: खुर्शीद
नयी दिल्ली। 67वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना क्यो की पूरा का पूरा कांग्रेस खेमा ही उनके खिलाफ बयानबाजी करने में जुट गया है। मनीष तिवारी के बाद अब विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी मोदी पर कटाक्ष शुरु कर दिए है।
अपने पीएम पर की गई आलोचना के बाद विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी को मेढ़क तक कह दिया। अपनी भाषा की सीमा को लाघड़े हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी मेढ़क हौ जो कुएं से अभी-अभी बाहर आए है ' ।

खुर्शीद ने कहा कि कुंए से निकले इस मेढ़क पर बीजेपी को नाज़ हो सकता है, लेकिन यह देश के लिए कोई गर्व की बात नहीं है। मोदी पर किए गए सवाल पर खुर्शीद ने जवाब देते हुए कहा कि 'उनके बारे में क्या कहना! मेंढक अभी-अभी बाहर निकला है कुएं से। मेंढक जब कुएं से बाहर निकलता है तो इधर-उधर देखकर कन्फ्यूज हो ही जाता है।'
उन्होंने कहा कि मोदी अपने लिये जगह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं और पहले वह खुद बीजेपी वालों से निपट लें, फिर कांग्रेस के बारे में सोचें। खुर्शीद ने कहा कि मोदी का चेहरा वो चेहरा नहीं है जिसमें भारत की एकता नजर आये। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के लिये तो गर्व करने लायक हो सकते हैं लेकिन देश के लिये नहीं।












Click it and Unblock the Notifications