प्याज की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, अब 80 रूपये प्रति किलो

प्याज की सबसे बड़ी थोक मार्केट लसल गांव (महाराष्ट्र) में प्रति सौ किलो प्याज की कीमतें 37 फीसदी उछाल के साथ 4300 रूपये प्रतिकिलो हो गयी है। इसके पहले 20 दिसम्बर 2010 में प्याज की कीमतें 3800 रूपयें प्रति सौ किलो थी। गौरतलब है कि प्याज आमआदमी के लिए मुख्य सब्जियों में आता है।
इसकी कीमतें बढ़ जाने से दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार भी चिंतित हैं और लोगों को सस्ते दाम पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए राज्य में 350 जगहों पर स्टॉल लगाने का फैसला किया है वहीं केंद्र सरकार के लिए भी यह मुश्किल समय है, महंगाई बढ़ ही रही है और साथ ही डॉलर के मुकाबले रूपये भी रिकॉर्ड स्तर पर अवमूल्यन हो रहा है। महंगाई के खिलाफ पिछले कुछ समय में कई प्रदर्शन भी हो चुके हैं। अत्यधिक वर्षा के कारण राजस्थान और आंध्रप्रदेश से भी सप्लाई बाधित हो रही है। अत: सरकार को प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications