जिस्‍मफरोशी का अड्डा था गाजियाबाद का होटल, 57 कॉलगर्ल्‍स गिरफ्तार

गाजियाबाद। राजधानी दिल्‍ली से लगे उत्‍तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद का होटल जिस्‍मफरोशी का अड्डा बन गया था। जी हां पुलिस ने गाजियाबाद के बजरिया इलाके में एक बड़े सेक्‍स रैकेट का खुलासा किया है और 53 युवकों और 57 युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के वक्‍त सभी युवक और युवती अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थित में थे।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किये गये ज्‍यादातर युवक और युवतियां दिल्‍ली और उसके आसपास की रहने वाली हैं। इस रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं और इसी संबंध में चार पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड भी कर दिया गया है। होटल का मालिक अभी भी फरार है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस को उसके मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित गोपाल प्‍लाजा होटल में जिस्‍मफरोशी का धंधा चल रहा है।

Sex workers held at Ghaziabad hotel.

पुलिस ने फौरन इस सूचना की जांच की और सत्‍यता सामने आने के बाद छापेमारी की गई। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो बड़ी संख्या में युवक- युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इस पर पुलिस ने होटल को बाहर से बंद करा कर बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों के साथ फोर्स बुला ली। पुलिस ने मौके से 53 युवकों व 57 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

सभी युवतियों को बस से महिला थाने और युवकों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने रिसेप्शन पर बैठे राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया। होटल का मालिक नोएडा निवासी राजकुमार अग्रवाल और मैनेजर फरार हैं। पुलिस इन्हें तलाश रही है। एसएसपी गाजियाबाद धर्मेन्‍द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर हेडकांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।

प्रारंभिक छानबीन में इस पूरे काले कारोबार में पुलिस की सरपरस्‍ती नजर आ रही है। इस बात को पुलिस के आला अधिकारी दबी जुबान में कबूल भी कर रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि महानगर में बजरिया, अंबेडकर रोड, नवयुग मार्केट, जीटी रोड समेत अन्य स्थानों पर बने अधिकांश होटलों में इस तरह के धंधे चलते हैं। बजरिया में एक दशक पूर्व होटल व लॉज की कम संख्या थी, लेकिन पिछले कुछ समय में यहां के होटल फले-फूले और इनकी संख्या दो दर्जन से अधिक हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+