इशरत मामला: पांडे की याचिका पर सोमवार को सुनवाई

Ishrat
नई दिल्ली। इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पी.पी. पांडे की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। पांडे ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पी.सतशिवम एवं न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की पीठ ने कहा कि इस मामले पर सुनवाई सोमवार को होगी।

पांडे ने सात अगस्त को गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा उनकी अग्रिम जमानत और सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए दी गई याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है। मुंबई की कॉलेज छात्रा इशरत और उनके तीन साथी प्राणेश गोपीनाथ पिल्लई, अमजद अली और जीशान जौहर 15 जून 2004 को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पुलिस ने उन्हें पाकिस्तानी आतंकवादी करार देते हुए कहा था कि ये मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर से आए थे।

पांडे ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय की शरण ली थी, जिसने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सीबीआई की विशेष अदालत ने छह अगस्त को पांडे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए आशंका जाहिर की कि पांडे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। इशरत मुठभेड़ के दौरान पांडे अहमदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त और अपराध शाखा के प्रमुख थे।

शुरुआत में इस मामले की जांच गुजरात पुलिस ने की थी जिसने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दे दी थी। इशरत की मां शमीमा कौसर की याचिका पर गुजरात उच्च न्यायालय ने इस मामले को विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दिया था। इस बीच प्राणेश के पिता गोपीनाथ पिल्लई ने न्यायालय में इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपने की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+