रक्षामंत्री के पाक समर्थक बयान से मचा हंगामा
नई दिल्ली। एलओसी के पुंछ में पाकिस्तान द्वारा किये गये हमले में शहीद हुए पांच भारतीय जवानों के मसले पर रक्षामंत्री के बयान पर हंगामा मच गया है। गौरतलब है कि रक्षामंत्री ए के एंटनी ने कल अपने बयान में कहा था कि हमलावर पाकिस्तानी सेना की वर्दी में थे, मतलब वह हमले में पाक सेना का हाथ नहीं मानते हैं। उनके इस बयान ने पाक को इस मसले पर बचने का मौका दे दिया है। एंटनी के इस बयान पर लोकसभा में भी हंगामा हुआ साथ ही अरूण जेटली ने भी एंटनी के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एंटनी मानते हैं कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं हैं, जो कि पहले ही ऐसे किसी भी हमले से इनकार कर रहा है।
अरूण जेटली ने कहा कि रक्षामंत्री के बयान ने पाक को एक बार फिर झूठ दोहराने का मौका दे दिया है। उन्होने पाक के लिए भारत की विदेश नीति के बारे में भी पूछा, जो कि स्पष्ट नहीं है। जेटली ने कहा कि केंद्र को कैसे पता चल गया कि पाक सेना की वर्दी में उनके सैनिक नहीं थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज भी संसद में यह मुद्दा छाया रहेगा।

रक्षामंत्री के बयान से नाराजगी के कारण देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। इस घटना के पहले जनवरी में भी पाक सेना ने भारतीय सेना के दो जवानों के सिर काट लिया था और इनमें से एक का सिर अपने साथ ले गये थे। तब भी भारत ने कोई कदम नहीं उठाया था और अब भी एंटनी के बयान ने पाक को बचने का मौका दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications