अगंभीर राजनेताओं के क्लब में उमा भारती का स्वागत: दिग्विजय

उमा भारती के इसी बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए अगंभीर राजनीतिज्ञों के क्लब में आने का न्यौता दिया और कहा कि अगर उमा भारती हमें और बीजेपी के नेता गंभीर शत्रुघ्न सिन्हा को गंभीर नहीं मानती तो अगंभीर राजनीतिज्ञों के कल्ब में उनका भी स्वागत है। फिलहाल बीजेपी की ओर से दिग्विजय सिंह के इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संवाददातों से बातचीत के दौरान कही।
गौरतलब है कि बिहार के पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के मुक्यमंत्री नीतीश कुमार की तारिफ करते हुए कहा था कि नीतीश में पीएम बनने के सारे गुण है। बीजेपी नेता द्वार नीतीश के इस गुणगान पर पार्टी में उनकी काफी किरकिरी हो गई। बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा था कि शत्रुध्न सिन्हा और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को लोग गंभीरता से नहीं लेते।












Click it and Unblock the Notifications