दिग्‍गी का 'सेक्‍सिएस्‍ट कमेंट', सांसद मीनाक्षी को कहा सौ टका टंच माल

मंदसौर। अपने बयानों को से सियासी भूचाल मचाने और हर वक्‍त विवादों में रहने वाले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की जुबान इस बार ऐसी फिसली है कि उन्‍होंने सारी मर्यादा ही लांघ दी। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित करते वक्‍त दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद पर 'सेक्सिएस्ट कमेंट' कर डाला। उन्‍होंने कांग्रेस महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन पर '100 टंच माल' जैसी आपत्तिजनक शब्‍द से संबोधित कर दिया।

मंदसौर में जनसभा को संबोधित करते हुए पहले तो दिग्विजय सिंह अपनी ही महानताओं की कहानी सुना रही थे। समूह को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह खुद को पुराना जौहरी कहते हुए कहा कि 'मुझे पता है कि कौन फर्जी है और कौन सही है। उसके अचानक बाद दिग्विजय सिंह इलाके की सांसद मीनाक्षी नटराजन की शख्सियत के कसीदे पढने लगे। उन्‍होंने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन सौ टंच माल हैं। दिग्विजय सिंह के इस बात को कहने का अंदाज भी ऐसा था कि वहां सुन रहे लोगों को हंसी आ गई।

सांसद मीनाक्षी नटराजन पर दिग्विजय सिंह का 'सेक्सिएस्ट कमेंट'

'मैं अंत में आपसे इतना ही कहूंगा मीनाक्षी नटराजनजी आपकी लोकसभा की सदस्य हैं। गांधीवादी हैं, सरल हैं, ईमानदार हैं, सबके पास जाती हैं, गांव-गांव जाती हैं। मैं अभी कल से इनके इलाके में देख रहा हूं, मुझे भी 40-42 साल का अनुभव है। मैं भी पुराना जौहरी हूं। राजनीतिज्ञों को थोड़ी सी बात में पता पड़ जाता है कि कौन फर्जी है और कौन सही है। ये '100 टका टंच माल' हैं, और गरीबों की लड़ाई लड़ती हैं, और मंदसौर जैसे जिले की गुटबाजी में नहीं पड़तीं। सबको साथ लेकर चलती हैं, और दिल्ली में भी इन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। लोकसभा के अंदर भी और पार्टी में भी, सोनिया जी और राहुल जी इनको बहुत मानते हैं। दिग्विजय जैसे नेता भी इनसे डरते हैं, इसलिए साथियों ये आपकी संसद सदस्य हैं, इनको पूरा सपोर्ट करिए समर्थन करिए।' गौरतलब है कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र से सांसद मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। तो आईए दिग्विजय सिंह के कुछ उन बेहूदे बयानों पर चर्चा कर लेते हैं जिसने राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया।

बच्‍चा-बच्‍चा राम का राघव जी के काम का

बच्‍चा-बच्‍चा राम का राघव जी के काम का

नौकर से आप्राकृतिक सेक्‍स मामले में फंसे मध्‍य प्रदेश के पूर्व वित्‍तमंत्री राघवजी पर हमले कर बीजेपी को घेरने में जुटे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने जल्‍दीबाजी में ऐसा बयान दे दिया जिससे हड़कम्‍प मच गया। दिग्विजय सिंह ने टि्वटर पर लिखा, भोपाल में नारे लगाए जा रहे हैं बच्चा-बच्चा राम का, राघवजी के काम का।

मोदी ‘हिटलर’ की तरह लोकप्रिय

मोदी ‘हिटलर’ की तरह लोकप्रिय

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से की। एक निजी चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान जब दिग्विजय से पूछा गया कि ओपिनियन पोल दर्शाते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए काफी लोकप्रिय हैं तब उन्होंने कहा कि हिटलर भी काफी लोकप्रिय था।

काले धन पर रामदेव की ‘नाटकबाजी’

काले धन पर रामदेव की ‘नाटकबाजी’

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव काले धन की वापसी के मामले में केवल स्वांग करते हैं। सिंह ने कहा कि वो बाबा रामदेव के काले कारनामों के बारे में पहले से कहते आ रहे हैं, लेकिन उस समय उनकी बातों पर विश्वास नहीं किया गया।

संजय दत्‍त ने सांप्रदायिक ताकतों के डर से खरीदी एके-56

संजय दत्‍त ने सांप्रदायिक ताकतों के डर से खरीदी एके-56

आर्म्स एक्ट में सुप्रीम कोर्ट से सजा पा चुके अभिनेता संजय दत्त के समर्थन में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उतर आए। अपने चिरपरिचित अंदाज में दिग्विजय सिंह ने संजय की माफी की वकालत करते हुए पूरे मामले को सांप्रदायिकता से जोड़ दिया। दिग्विजय के मुताबिक संजय के पिता और कांग्रेस नेता सुनील दत्त सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ थे इसलिए संजय को जान का खतरा महसूस हो रहा था इसलिये उन्‍होंने AK-56 खरीदा।

अगर आडवाणी भीष्म तो दुर्योधन कौन?

अगर आडवाणी भीष्म तो दुर्योधन कौन?

बीजेपी नेता लालकृ्ष्ण आडवाणी के इस्तीफे को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच दिग्‍वजय सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने पूछा है कि आडवाणी आगर बीजेपी के भीष्म पितामह हैं तो बीजेपी की इस महाभारत के धृतराष्ट्र, शकुनी और दुर्योधन कौन हैं।

मैडम सोनिया और मनमोहन मॉडल फेल

मैडम सोनिया और मनमोहन मॉडल फेल

साल 2014 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी के सोनिया-मनमोहन मॉडल की बात को दिग्विजय सिंह ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं। जनार्दन द्विवेदी ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के बीच जो सामंजस्य है वो पहले कभी नहीं देखा गया, शायद भविष्य के लिए भी यही आदर्श है। दिग्विजय सिंह ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि वो इस मत से सहमत नहीं है।

राखी सावंत और अरविंद केजरीवाल एक जैसे

राखी सावंत और अरविंद केजरीवाल एक जैसे

दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सावंत से कर दी थी जिसपर खासा बवाल हुआ था। उन्होंने ट्वीट किया है कि अरविंद केजरीवाल राखी सावंत जैसे हैं. दोनों एक्सपोज करने चाहते हैं, लेकिन बिना किसी तथ्य के।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+