दिल्ली फिर शर्मसार, 4 साल की बच्ची का यौनशोषण

Four-year-old sexually assaulted
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पड़ोसी ने चार साल की बच्ची का यौन शोषण किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में हुई और आरोपी नरेश (21) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, बच्ची के चिकित्सकीय परीक्षण से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई और उसी के आधार पर नरेश को गिरफ्तार किया गया।

उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पीओसीएसओ) कानून, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कानून 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और वेश्यावृत्ति के अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसे अपराध की गंभीरता के अनुसार वर्गीकृत किया गया है और कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।

नेशनल कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) की पूर्व प्रमुख शांता सिन्हा ने कहा कि यह घटना बहुत शर्मनाक है। सिन्हा ने बताया कि यह सचमुच बहुत दुखद और शर्मनाक है कि देश में बच्चों का यौन शोषण और उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अधिकारियों से उम्मीद करती हूं कि वे सारी प्रक्रियाएं पीओसीएसओ के तहत करेंगे और बच्ची की पहचान गोपनीय रखेंगे। अपराधी को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+