मोदी जब से राष्ट्रीय पटल पर आये राजनीतिक ड्रामा शुरू हो गया: शरद यादव
नई दिल्ली। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि मोदी राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। वह जब से राष्ट्रीय पटल पर आये हैं, एक राजनीतिक ड्रामा शुरू हो गया है, लोगों का ध्यान प्रमुख मुद्दो से हटाने की कोशिश की जा रही है।
इसके पहले भी जदयू के कई नेताओं ने मोदी को बतौर प्रधानमंत्री उम्मीदवार फिट नहीं बताया है। यहां तक कि मोदी के कारण ही भाजपा ने जदयू से 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया।

शरद यादव ने राष्ट्रीय पार्टियों पर आरोप लगाया कि दोनों ही पार्टियां बेमतलब के मुद्दों पर बहस कर रही हैं। मोदी के बयान 'कुत्ते के बच्चे' और 'बुर्का'पर बहस हो रही है जबकि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्या से किसी को कोई मतलब नहीं है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता केसी त्यागी ने मोदी को राष्ट्रीय नेता के तौर पर पेश करने को हास्यास्पद बताया है और कहा कि मोदी पीएम पद के लिए फिट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications