हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, बनें झारखंड में मुख्यमंत्री

विश्वास मत जीतने के बाद हेमंत सोरेन ढारखंड के मुख्यमंत्री बन गए है। गौरतलब है कि 13 जुलाई को सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी। हेमंत के पाले में पड़े वोट में से झामुमो के 18, कांग्रेस के 13, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 5 और 7 निर्दलीय एवं अन्य विधायकों ने वोट शामिल है।
वहीं प्रस्ताव के विपक्ष में बीजेपी के 18, झारखंड विकास मोर्चा के 11, आजसू के 6 और जदयू के 2 विधायकों ने वोट डाले थे। इस तरह सहमति में 43 वोट पड़े और सोरेन ने बहुमत साबित कर लिया।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को सफत लेने के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 20 जुलाई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। विश्वास मत हासिल करने के बाद सोरेन ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था और आज उन्होंने विधानसभा में इसे साबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications