मिड डे मील हादसा: यूपीए ने नहीं की नीतीश की आलोचना
नई दिल्ली। बिहार के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाकर मौत के मुंह में जाने वाले बच्चों की संख्या 27 हो गयी है। वहीं जांच में पाया गया है कि सब्जी में 'आर्गेनिक फास्फोरस' पाया गया है जो कि एक कीटनाशक होता है, भोजन में इसकी अधिक मात्रा होने के कारण बच्चों की मौत हो गयी।
विशेषज्ञों ने बताया कि आर्गेनिक फास्फोरस का इस्तेमाल फसलों की सुरक्षा के लिए होता है। इस पूरे घटनाक्रम पर जहां स्थानीय प्रशासन और बिहार सरकार की निंदा हो रही है, वहीं यूपीए ने इस पर नीतीश सरकार के खिलाफ नरम रूख अपनाया है। कांग्रेस ने इस मसले पर भाजपा की निंदा करते हुए मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।

इस पर भाजपा के महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटनाक्रम पर अफसोस जाहिर किया है, भाजपा महासचिव ने खुद पटना के मेडिकल कालेज में जाकर पीडि़तों का हालचाल लिया। उन्होने कहा कि मोदी जी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पीडि़तों की सहायता की जाये।
रूडी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें घटनाक्रम की विभीषिका का अंदाजा नहीं है, वह अभी तक पीडि़तों को देखने नहीं आये हैं, ये उनकी संवेदनहीनता को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications