बाबू सिंह कुशवाहा जेल में, पत्नी पहुंची सपा में

सपा के प्रदेश मुख्यालय विक्रमादित्य मार्ग में कैबिनेट मंत्री तथा सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा से सियासत की शुरूआत करने वाले बाबू सिंह कुशवाहा की पिछड़े वर्ग में खासकर कुशवाहा, मौर्या बिरादरी में पैठ है। बसपा से उनके रिश्तों में खटास तथा एनआरएचएम घोटाले में गिरफ्तारी के बाद कुशवाहा का परिवार (जन अधिकार मंच) के जरिए राजनीति में सक्रिय था। कुशवाहा परिवार के कुछ लोग बीते कई दिनों से सपा के संपर्क में थे। इनका संपर्क रंग लाया और आज कुशवाहा परिवार के दो नेता सपा में शामिल हो गए।
वैसे मुलायम सिंह ने अगर कुशवाहा को सपा में शामिल किया है, तो इसके पीछे एक बड़ी वजह उन पिछड़ी जातियों का वोट बैंक है, जिसके दम पर मायावती फूलती हैं। यही नहीं अगर बसपा मुख्य मुख्य विपक्षी दल है, तो वो ऐसे ही तमाम छोटी-छोटी जातियों के दम पर है।












Click it and Unblock the Notifications