क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
हेमंत सोरेन बने झारखंड के नये मुख्यमंत्री
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां झारखंड के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इससे पहले सोरेन ने मंगलवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तब उन्होंने राज्यपाल सैयद अहमद को 82 सदस्यीय विधानसभा में उन्हें समर्थन देने वाले 43 विधायकों की सूची सौंपी थी।
गौरतलब है कि आठ जनवरी को झामुमो की समर्थन वापसी के चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली अर्जुन मुंडा की गठबंधन सरकार गिर गई थी। इसके बाद 18 जनवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।
राष्ट्रपति शासन की छह महीने की अवधि 18 जुलाई को समाप्त होनी थी लेकिन इसे शनिवार को ही एक घोषणा जारी कर समाप्त कर दिया गया।
वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दिसम्बर 2014 में समाप्त होगा। वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल में यह तीसरी सरकार है।
Comments
English summary
Hemant Soren took oath as Chief Minister of Jharkhand. He has support of 43 MLAs.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें