कोलगेट पर सरकार को फिर फटकार, जांच को लेकर SC ने जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कोयला घोटाला मामले की जांच को लेकर सरकार के रवैये पर एतराज जताते हुए कहा है कि सरकार जांच में जरा भी सहयोग नहीं कर रही है। इससे पहले घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट में याचिका दायर कर जांचत रिपोर्ट सरकार के साथ साझा करने की इजाजत मांगी थी।
घोटाले की जांच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई पर सरकार या सरकारी अधिकारियों से बातकरने पर मना कर रखा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर कानून मंत्रायल का मानना है कि इस तरह से सीबीआई की प्रारंभिक जांच आगे नहीं बढ़ पाएगी। सरकार की इस दलील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच के प्रति सरकार के रवैये पर आपत्ति व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications