मोदी के फॉलोअर बने कांग्रेसी, शाह की राह पर मिस्त्री

madhusudan mistry
लखनऊ। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी के चुनाव की कमान संभाल रहे है। उनके करीबी माने जाने वाले अमित साह को उन्होंने सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। अमित शाह ने मोदी के आदेश का पालन करते हुए यूपी में चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने लखनऊ-फैजाबाद होते हुए गोरखपुर का सफर तय करने पार्टी के लिए जनादेश जुटाने की कवायत शुरु कर दी है। अमित शाह को देखते हुए अब कांग्रेस ने भी उनके नक्शेकदम पर चलने का मन बना लिया है। उनकी राह पर अब अपना सफर शुरु करने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री लखनऊ पहुंचे हैं।

लखनऊ में कांग्रेस के जोन आठ का उद्घाटन करने के कार्यकर्ताओं ने उन्होंने बात की। लखनऊ के बाद वो बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.निर्मल खत्री के साथ फैजाबाद के लिए रवाना होंगे। जहां वो जोन छह के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। फैजाबाद के बाज उनका चुनावी सफर गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। यहां जोन पांच के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

अगर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के सफर को देखे तो उनकी राह भी भाजपा के उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी अमित शाह के रुट पर है। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि पहले से निर्धारित कार्यक्रम, लेकिन वास्तविकता यहीं है कि कांग्रेस का यूपी चुनावी कार्यक्रम भाजपा के चुनावी अभियान से पूरी तरह प्रेरित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+