बाबा रामदेव ने माना मोदी है पीएम उम्मीदवार, आडवाणी बनें मार्गदर्शक

ramdev
नयी दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। काला धन के मुद्दे पर यूपीए सरकार के खिलाफ अभियान चला रहे बाबा रामदेव ने बीजेपी का समर्थन शुरु कर दिया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उनकी राजनीति के कायल योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर से उनकी पीएम प्रत्याशिता का जोरदार समर्थन किया है। रामदेव ने कहा कि मोदी वास्तव में देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक है। वहीं बाबा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की सलाह दी है।

नागपुर में एक युवा स्वाभिमान कार्यक्रम में शिरकत करने आए बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी के पास सोच है। उनमें नेतृत्व करने की क्षमता है, ऐसे में हम उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, इसीलिए उनका समर्थन कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुजुर्ग बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका मार्गदर्शक की है।

बीजेपी के समर्थन के साथ-साथ रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल मोदी को टक्कर देने की सोच रहे है, लेकिन ना तो उनके पास कोई सोच हा और ना ही उनमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता। वह गरीबों के घर में सिर्फ फोटो खिंचाने या पिकनिक मनाने जाते हैं।

रामदेव ने यूपीए सरकार की योजनाओं की आलोचना करते हुए सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा संबंधी कवायद, कालेधन और भ्रष्टाचार की ओर से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+