झटपट ऑनलाइन बुक करें बस का टिकट
बेंगलुरु। देश के किसी भी कोने में अगर आप बस से यात्रा करने जा रहे हैं, और बुकिंग काउंटर तक जाने का समय नहीं है, तो यात्रा को सुगम बनाने के लिये वनइंडिया आपकी मदद करेगा। वनइंडिया लाया है ऑनलाइड टिकट बुकिंग सर्विस। अब आप बस का टिकट आपकी अपनी साइट वनइंडिया के माध्यम से बुक कर सकते हैं। वो भी बहुत ही आसान और सुरक्षित ढंग से। यह सेवा रेडबस डॉट इन के सौजन्य से है।
ऑनलाइन बुकिंग से आपको न केवल आसानी से टिकट मिल जायेगा, बल्कि बसों की टाइमिंग्स भी पता चल जायेंगी। चलिये हम आपको ले कर चलते हैं bus.oneindia.in पर, जिसके माध्यम से आप सैर कर सकते हैं कहीं भी कभी भी। बस डॉट वनइंडिया डॉट इन आपके लिये टिकट बुकिंग सुविधा लेकर आयी है। इसमें 600 से अधिक बस ऑपरेटर जुड़े हुए हैं। आप कंप्यूटर या मोबाइल से टिकट बुक कर सकते हैं।
bus.oneindia.in पर कैसे बुक करें टिकट?
1. बस खोजें: सबसे पहले यूआरएल पर क्लिक करें और रूट और डेट सेलेक्ट करें। फिर जहां से जहां तक जाना है, उसमें टाइप करें। फिर "Search buses" पर क्लिक करें।
2. बस और सीट चुनें: आप इसमें अपनी च्वाइस के अनुसार बस ऑपरेटर को चुनें और फिर उसमें "View Seats" पर क्लिक करें और उपलब्धता के अनुसार अपनी पसंदीदा सीट चुनें, साथ में अपना बोर्डिंग प्वाइंट यानी जहां से आप बस पकड़ना चाहते हैं, चुनें और "Continue" पर क्लिक करें।
3. यात्री विवरण: अब आप अपना विवरण भरें- मोबाइल नंब, ईमेल, आदि समेत। यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मोबाइल नंबर व मेल आईडी देने से आपके पास एम टिकट एसएमएस के जरिये आ जायेगा। इसके बाद "Continue" पर क्लिक करें।
4. पेमेंट गेटवे: अपने क्रेडिट/डेबिट/नेटबैंकिंग कार्ड का सभी विवरण भरने के बाद "Submit" पर क्लिक करें।
5. कंफरमेशन: टिकट बुक होते ही आपके पास कंफरमेशन का संदेश आयेगा। साथ ही मोबाइल पर एसएमएस और मेल आईडी पर एक मेल आयेगा, जिसमें सीट संख्या के साथ टिकट का पूरा विवरण होगा।
पेमेंट के विकल्प
वनइंडिया के माध्यम से टिकट बुक करने पर आपको वीजा, मास्टरकार्ड के डेबिट, क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने के विकल्प मिलेंगे। आप नेट बैंकिंग के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकेंगे। वनइंडिया पर आपको कोई भी अतिरिक्ति बुकिंग चार्ज नहीं पड़ेगा। यह सेवा 24x7 उपलब्ध है। आप कभी भी बुकिंग कर सकते हैं। तो अगर आपको कहीं जाना है, तो सोच क्या रहे हैं, अपना टिकट अभी बुक करिये।













Click it and Unblock the Notifications