इशरत जहां केस: सीबीआई ने दाखिल की पहली चार्जशीट, मुठभेड़ को बताया फर्जी

सीबीआई ने पूरी चार्जशीट दाखिल करने के लिये अदालत से 2-3 दिन का वक्त मांगा है। सीबीआई ने अभियुक्तों पर हत्या, अपहरण, सबूतों से छेड़खानी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब 15 जून 2004 को अहमदाबाद के नरोदा इलाके में इशरत और उसके तीन दोस्तों को पुलिस ने मार गिराया था।
गुजरात पुलिस का दावा था कि ये चारों मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के इरादे से आए थे और वह मुठभेड़ में मारे गए थे। मुठभेड़ में 19 साल की इशरत के अलावा जावेद शेख उर्फ प्राणेश पिल्लई, अमजद अली राणा और जीशान जौहर को भी मौत के घाट उतारा गया था। सीबीआई यह साबित करने की कोशिश में भी जुटी है कि यह फर्जी मुठभेड़ थी और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके करीबी अमित शाह को थी।












Click it and Unblock the Notifications