तबाही के बाद अब भूकंप के झटकों ने डराया

earthquake
देहरादून। पिछले कई दिनों से मची तबाही ने उत्तराखंड का नक्शा ही बदल दिया है। सड़के, पुल, पेड़-पौधे, घर सब कुछ तबाह हो गया है।हजारों लोग मारे गए है। हाजारो लोग अब भी फंसे है। सेना की मदद ले लोगों को निकाला गया।

फंसे लोगों को निकालने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। तबाही के इस मंजर के बीच भूकंप के झटकों ने सबको डराया दिया है। भूकंप के झटकों की खबर ने सब सकते में आ गए है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कल शाम ये भूकंप आए थे। भूकंप के ये झटके तीव्रता में ज्यादा नहीं थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। इसे आम तौर पर भूकंप के मामूली झटका ही कहा जाएगा।

लेकिन, उत्तराखंड के मौजूदा हालात को देखते हुए ये झटके भी सबको आतंकित करने के लिए काफी साबित हुए। कम तीव्रता वाले इस भूकंप के झटकों में कि सी भी तरह के जानमाल के नुकासन की कोई खबर नहीं है। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि इससे उत्तराखंड में जारी राहत और बचाव अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+