आलोचनाओं के बाद मोदी ने उत्तराखंड को दिए और 3 करोड़ रुपए

नयी दिल्ली। उत्तराखंड में मची तबाही ने देश को हिलाकर रख दिया है। देश की राजनीति जगत उत्तराखंड की तबाही में फंसे लोगों को बचाने के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। उत्तराखंड की मदद के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों ने आगे बढ़कर हाथ बढ़ाया है। केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य के लिए 1000 करोड़ रुपए की सहायता दी है तो वहीं राज्य सरकार में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे कई दूसरे राज्य भी उत्तराखंड की सहायता के लिए आगे आए है।

गुजरात सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए पहले ही बहुगुणा सरकार को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, लेकिन एकबार फिर उन्होंने उत्तराखंड की तबाही में फंसे लोगों को निकालने और राहत-बचाव कार्य के लिए मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 3 करोड़ रुपए और देने की घोषणा की है।

narendra modi

गुजरात सरकार ने उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से और 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक के बाद मोदी ने ये फैसला दिला है। आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर मोदी ने इसकी घोषणा की साथ ही गुजरात सरकार ने उत्तराखंड में मारे गए गुजरात के लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी फैसला किया गया।

दरअसल बाकी राज्यों के मुकाबले गुजरात सरकार की ओर से कम मुआवजा देने घोषणा के बाद कांग्रेस ने मदद राशि को लेकर मोदी की आलोचना की थी। पिछले हफ्ते गुजरात सरकार ने उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की वजह से हुई तबाही के बीच वहां फंसे लोगों के राहत के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने उन्हें याद दिलाते हुए मोदी की आलोचना की और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपए, दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने 10-10 करोड़ रुपए सहायता के तौर पर दिए है। ऐसे में गुजरात जैसे संपन्न राज्य की ओर से 2 करो़ड़ रुपए की सहायता राशी मिलने पर कांग्रेस ने मोदी पर कटाक्ष किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+