गूगल मिलाएगा उत्तराखंड में बिछड़ों को अपनों से, एप्लीकेशन लांच

उत्तराखंड में अपनो को मिलाने के लिए गूगल ने पहल की है। सर्च इंजन गूगल उत्तराखंड सहित देश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों के बारे में भी जानकारी देगा। इसके लिए उसने 'पर्सन फाइंडर' नाम से एक एप्लीकेशन पेश किया है। गूगल ने गूगल पर्सन फाइंडर नाम का एक वेब एप्लीकेशन लांच किया है। जहां पर लोग आपदा प्रभावित अपने रिश्तेदार, संगे-संबंधियों और दोस्तों के बारे में जानकारी ले सकते है।
गूगल ने कहा, पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में भयंकर बाढ़ के कारण राज्य में ज्यादातर इलाके पहुंच से बाहर हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए गूगल आपदा टीम ने पर्सन फाइंडर एप्लीकेशन तैयार किया है। इस लिंक की मदद से उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लापता लोगों का पता लगाया जा सकता है और यह एप्लीकेशन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इस सर्च इंजन गूगल पर्सन फाइंडर में जो भी आंकड़े डाले जाएंगे, वे हर किसी को उपलब्ध होंगे और उन्हें कोई भी देख सकता है। इसके जरिये मीडिया, गैर-सरकारी संगठन और अन्य संगठन जानकारी जोड़ने में योगदान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications