अटल जी की हालत बिगड़ने की खबर, मोदी की हो सकती है ताजपोशी

गोवा। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आज आखिरी दिन है। चर्चा जोरों पर है कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लोकसभा चुनाव तक के लिये प्रचार समिति का मुखिया बनाए जाने का ऐलान थोड़ी देर में हो सकता है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत से जुड़ी एक खबर आ रही है। खबर ये है कि उनकी स्‍वास्‍थय बिगड़ गई है और डाक्‍टर लगातार जांच कर रहे हैं।

हालांकि भाजपा की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि बाजपेयी जी की तबियत फिलहाल बिल्‍कुल सही है। अटल बिहारी वाजपेयी के दिल्‍ली स्थित आवास के बाहर मीडियाकर्मियों की भीड़ लगी है। मालूम हो कि बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा कि वाजपेयी जी बिल्‍कुल ठीक हैं और इस तरह की खबरें ‘गुमराह करने वाली'हैं।


भाजपा ने एक बयान में कहा गया है कि कुछ अखबारों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहा है।

मालूम हो कि आज इस गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लोकसभा चुनाव तक के लिये प्रचार समिति का मुखिया बनाये जाने का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कुछ ही मिनटों में देश को खुशखबरी मिलने वाली है। हालांकि बीजेपी संसदीय बोर्ड के तीन सदस्‍य पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एल के आडवाणी की गैरमौजूदगी में मोदी को यह जिम्‍मेदारी सौंपे जाने का विरोध कर रहे हैं, जबकि आरएसएस ने बीजेपी से साफ कह दिया है कि वह आज ही मोदी के नाम पर ऐलान कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+