राजा भैया को करना होगा 'सच का सामना', CBI कराएंगी पोलीग्रीफी टेस्ट

लखनऊ। कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या समेत ग्राफ प्रधान और उसके छोटे भाई की त्या मामले में जांच कर रही सीबीआई ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। सीबीआई रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया का पॉलीग्राफी टेस्ट कराना चाहती है। इसके लिए सीबीआई ने लखनऊ स्थित विशेष अदालत में आवेदन दिया है।

जांच एजेंसी ने विशेष अदालत की सीबीआई जज मिर्जा जीनत के समक्ष आवेदन देकर पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की इजाजत देने का अनुरोध किया है।

raja bhaiya

उत्तर प्रदेश के कुंडा में तिहरे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने विशेष अदालत में सीओ जिया उल हक की हत्या में साजिश रचने के आरोपी पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पॉलीग्राफी टेस्ट कराए जाने सीबीआई सूत्रों के अनुसार अब तक तमाम जांचों के बाद भी राजा भैया के खिलाफ कोई सबूत हाथ नहीं लग सका है।

किसी अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद के चलते सीबीआई ने पोलीग्राफी टेस्ट का सहारा लिया है। सीबीआई सूत्रों का मानना है कि राजा भैया के पॉलीग्राफी टेस्ट से मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। अदालत में मामले में अगली सुनवाई 11 जून को होगी।

दो मार्च को नन्हें यादव उसके भाई सुरेश यादव और कुंडा सीओ जिया उल हक की मौत के मामले की जांच सीबीआई ने आठ मार्च से शुरू की थी। नन्हें यादव के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर राजा भैया सवालों के घेरे में थे। पिछले महीने दो दिन तक सीबीआई ने राजा भैया से लंबी पूछताछ की, लेकिन इसमें न तो राजा भैया के खिलाफ कोई साक्ष्य मिला और न ही पूछताछ में कोई ऐसा तथ्य निकला, जिससे उनकी घेरेबंदी की जा सके।

यही कारण था कि मामले में सीबीआई ने जो एक चार्जशीट दाखिल की, उसमें राजा भैया का जिक्र नहीं किया। हालांकि जांच एजेंसी का शक राजा भैया के ऊपर से अभी खत्म नहीं हुआ है। जांच एजेंसी का मानना है कि राजा का पॉलीग्राफी टेस्ट इसमें अहम भूमिका अदा कर सकता है। सीओ की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया के खिलाफ अपने पति की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और राजा भैया को खाद्य एवं रसद मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+