इटली में स्विस अरबपति को 18 साल की जेल

Swiss Industrialist sent to 18 years in jail in asbestos case.
तुरीन। इटली के तुरीन शहर की अदालत ने स्विट्जरलैंड के एक अरबपति स्टीफन शमिधीनी को, उनके सीमेंट संयंत्र में कार्यरत मजदूरों की एसबेस्टस के कारण ट्यूमर से हुई मौत के मामले में 18 साल कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले निचली अदालत ने स्टीफन को 16 साल कैद की सजा सुनाई थी, जिसे उन्होंने तुरीन की अदालत में चुनौती दी थी।

लेकिन तुरीन की अदालत ने न केवल निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा, बल्कि सजा दो वर्ष और बढ़ा दी। मामला वर्ष 1980 के दशक का है, जब स्टीफन की इतरनित कंपनी द्वारा इटली में संचालित दो एसबेस्टस सीमेंट संयंत्रों में कार्यरत करीब 2,100 मजदूरों की एसबेस्टस से संबंधित ट्यूमर के कारण मौत हो गई थी और फैक्ट्रियों के आसपास रहने वाले अन्य लोग इससे प्रभावित हुए थे।

पीड़ितों ने तुरीन अदालत के इस फैसले पर खुशी जताई है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान इतरनित के सैकड़ों कर्मचारी यहां पहुंचे हुए थे, जिनमें 100 फ्रांस के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+