आडवाणी के बयान पर भाजपा में तूफान, पार्टी को देनी पड़ी सफाई
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृण्ण आडवामी ने पार्टी में सर्वश्रेष्ठ कौन की बात छेड़कर नए विवाद को तूल दे ही है। भाजपा में श्रेष्ठ कौन-मोदी या शिवराज? इस मुद्दे पर पार्टी में बयानों की बाढ़ आ गई है। आडवाणी ने ग्वालियर में नरेंद्र मोदी की तुलना में शिवराज को बेहतर मुख्यमंत्री क्या बताया , पार्टी में नेताओं की नाराजगी सामने आ गई।
मोदी भी आडवाणी की इस तुलना से नाराज हो गए। नाराज मोदी ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से बात की है। भाजपा जानती है कि मोदी ही लोकसभा चुनाव में उनके लिए ध्रुव का इक्का है, इसलिए वो मोदी को नाराज नहीं करना चाहती।

राजनाथ सिंह ने भी फोरन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मोदी को भाजपा का सबसे सर्वश्रेष्ठ नेता घोषित कर दिया। राजनाथ ने आडवाणी का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत अंदाज में लिया गया।
उधर, मोदी जहां इस मसले पर चुप हैं, वहीं शिवराज ने कहा कि मोदी मुझसे वरिष्ठ हैं, बड़े भाई हैं। रमन सिंह भी मुझसे वरिष्ठ हैं। नंबर एक या नंबर दो तो छोडि़ए, मैं तो नंबर तीन पर हूं। वहीं भाजपा में नबंर की इस लड़ाई पर कांग्रेस ने भी जमकर चुटकी ली। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने इस विवाद पर चुटकी लेते हुए इस सिविल वार बताया है।












Click it and Unblock the Notifications