मानसून सत्र में खाद्य सुरक्षा विधेयक पर बहस चाहती है भाजपा

 BJP wants proper debate on food security bill.
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि चुनाव करीब आने पर सरकार को खाद्य सुरक्षा विधेयक की याद आई है। इसके साथ ही भाजपा ने जोर देकर कहा कि वह इस मुद्दे पर किसी अध्यादेश के खिलाफ है और चाहती है कि इसपर चर्चा के लिए मानसून सत्र समय से पहले बुलाया जाए।

खाद्य सुरक्षा विधेयक पर केंद्र सरकार के अध्यादेश का मसौदा तैयार कर लेने की रपट को ध्यान में रखते हुए भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार ने ही इस विधेयक को पारित कराने में देरी की है और चर्चा से बचना चाहती है।

नकवी ने कहा, "सरकार को उसी समय विधेयक पारित करा लेना चाहिए था, जब वह खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को अनुमति देने में जुटी हुई थी। नौ वर्षो तक सरकार भ्रष्टाचार सुरक्षा के लिए काम कर रही है। अब जब चुनाव सिर पर आया है, तब उसे खाद्य सुरक्षा विधेयक की याद आई है।"

उन्होंने कहा, "सरकार विधयेक को पारित कराने के लिए मानसून सत्र समय से पहले आहूत करे।" इस मुद्दे पर अध्यादेश लाने का मतलब होगा कि सरकार चर्चा से बचना चाहती है और समय से पहले चुनाव कराना चाहती है। नकवी ने कहा, "हम स्वस्थ चर्चा चाहते हैं। आखिर सरकार चर्चा से बचना क्यों चाह रही है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के भीतर ही विधेयक पर आम राय नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+